Home » Uncategorized » उम्र सिर्फ एक गिनती है, जज्बा और सही इलाज ही हर व्यक्ति की असली ताकत है, देहरादून के पावर लाइफ केयर हॉस्पिटल में हुआ एक अद्भुत चिकित्सीय चमत्कार…

उम्र सिर्फ एक गिनती है, जज्बा और सही इलाज ही हर व्यक्ति की असली ताकत है, देहरादून के पावर लाइफ केयर हॉस्पिटल में हुआ एक अद्भुत चिकित्सीय चमत्कार…

 

देहरादून/सहारनपुर
आज के समय में जहां बढ़ती उम्र में ज्यादातर डाक्टर्स सर्जरी को जोखिम भरा मानते है, वहीं पावर लाइफ केयर हॉस्पिटल मोहब्बेवाला के डॉक्टर्स की टीम ने रेशम माजरी (डोईवाला) से इलाज कराने देहरादून आए 113 वर्ष के वृद्ध बाबा ठाकुर दास के कूल्हे की हड्डी (Hip Fracture) का न केवल सफल ऑपरेशन किया, बल्कि उन्हें नया जीवन भी दे दिया है, अब यह वृद्ध बाबा अपनी बची हुई उम्र में सम्मान के साथ अपना जीवन जी सकेंगे।
पावर लाइफ केयर हॉस्पिटल मोहब्बेवाला (देहरादून) के चिकित्सकों की वहीं टीम जिसने यह कामयाब आपरेशन किया वह भी इस बात से हैरान हैं कि ऑपरेशन के महज 24 घंटे बाद ही बाबा जी अपने पैरों पर खड़े होकर खुद ही चलने लगे, यह सफलता अस्पताल की आधुनिक तकनीक और अनुभवी मेडिकल टीम के समर्पण का परिणाम है। बाबा के पौत्र सचिन कुमार व अन्य परिजन जहां इस ऑपरेशन को करने वाली टीम और अस्पताल का आभार व्यक्त कर रहे हैं वही अस्पताल के चेयरमैन नाथी राणा ने कहा कि उन्हें अस्पताल के डॉक्टर्स पर गर्व है कि वह आए दिन ऐसे ही अद्भुत चिकित्सीय मामलों को अपने अनुभव एवं टीम भावना से सफलता पूर्वक अंजाम दे रहे हैं। अस्पताल प्रबंधन भी आधुनिक तकनीक के लिए अस्पताल के चिकित्सकों को प्रोत्साहित करने में पूरी मदद करता है।

रिपोर्ट – पुरुषोत्तम शर्मा

shashwatnews
Author: shashwatnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *