सहारनपुर खबर
➡️थाना तीतरो,थाना बेहट,थाना नागल,थाना देहात कोतवाली,थाना रामपुर मनिहारान फतेहपुर प्रभारियो की बडी कार्रवाई
➡️पुलिस उपमहानिरीक्षक सहारनपुर परिक्षेत्र-DIG अभिषेक सिंह के सख्त एक्शन के चलते
➡️SSP/DIG आशीष तिवारी,SP CITY व्योम बिंदल एवम SP DEHAT सागर जैन के दिशा निर्देश पर
➡️थाना तीतरों प्रभारी भूपेंद्र कुमार के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने चंद ही घंटों में,किया पशु चोरी की घटना का सफल अनावरण
➡️चैकिंग/घेराबंदी के दौरान 2 पशु चोर,चोरी की भैंसों एवम कटडे के साथ गिरफ्तार,पकड़ा गया पशु चोर सोनू पहले भी वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में जा चुका है जेल
➡️थाना बेहट प्रभारी सतपाल सिंह भाटी की पुलिस टीम ने हत्या के प्रयास के मुकदमे में फरार अभियुक्त को किया गिरफतार,घटना में प्रयुक्त तलवार बरामद
➡️थाना नागल प्रभारी राजकुमार चौहान के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम को 2 मामलों में मिली जबरदस्त कामयाबी
➡️थानाध्यक्ष राजकुमार चौहान की पुलिस टीम ने ग्राम कोटा की दुकान में हुई चोरी की घटना का,किया जोरदार भंडाफोड़
➡️चैकिंग के दौरान पकड़े गए शातिर चोर शोएब के कब्जे से 2 कट्टे गैंहू/चावल बरामद,इस शातिर चोर को पुलिस टीम ने काफी मशक्कत के बाद,किया गिरफतार
➡️थानाध्यक्ष राजकुमार चौहान की पुलिस टीम की दूसरी बड़ी कार्रवाई,दुष्कर्म एवम पोक्सो एक्ट के मामले का अभियुक्त गिरफ्तार
➡️थाना देहात कोतवाली प्रभारी सुनील नागर की पुलिस टीम की भी बड़ी कार्रवाई, नाबालिग से दुष्कर्म के मुकदमे का वांछित आरोपी गिरफतार
➡️थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी राधेश्याम यादव की पुलिस टीम ने माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए पकड़ा एक शातिर वारंटी
➡️थाना फतेहपुर प्रभारी विनय शर्मा की एंटी रोमियो पुलिस टीम ने बालिकाओं/महिलाओं पर फब्तियां कसने वाले मनचलो को किया गिरफतार
सहारनपुर/
थाना तीतरों की कमान सम्हालते ही अपराधियों पर अपना जोरदार शिकंजा कस उन्हें जेल की सलाखें दिखाने वाले इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार की पुलिस टीम ने चंद ही घंटों में पशु चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए 2 पशु चोरों को किया गिरफतार।जिनके कब्जे मौके से 2 चोरी की भैंसें एवम एक कटडा बरामद किया गया।आपको बता दें,कि कोलाखेडी गांव में कुछ अज्ञात चोरों द्वारा रात्रि में वादी इन्द्रपाल के घेरे से भैंसे एवम एक कटड़ा चुरा लिया गया था।जिस मामले को इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार ने गम्भीरता से लेते हुए बिना कुछ देरी किए,2 पुलिस टीमो का गठन कर इन पशु चोरों की तलाश में लगा दी।इधर इंस्पेक्टर भूपेंद्र कुमार की पुलिस टीम सब इंस्पेक्टर निप्पी सिंह एवम रवि ने अपनी एक बडी पुलिस टीम हेड कांस्टेबल कृष्ण कुमार,सतीश कुमार,कांस्टेबल दीपक यादव,शुभम सिरोही एवम रोहित कुमार के साथ त्वरित कार्रवाई करते हुए चैकिंग के दौरान ग्राम धानवा से फूसगढ की और जाने वाले रास्ते से दोनो पशु चोरों सोनू पुत्र सीताराम निवासी कोलाखेडी एवम शौकिन पुत्र जहिर निवासी ग्राम धानवा की बड़े ही जबरदस्त तरीके से घेराबंदी करते हुए पकड़ लिया।जिनके कब्जे/निशानदेही पर चोरी की दोनों भैंसें एवम कटडा भी बरामद कर लिया गया।पकड़ा गया सोनू पहले भी वन्य जीव संरक्षण अधिनियम में जेल जा चुका है।इसके अलावा थाना बेहट प्रभारी सतपाल सिंह भाटी के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक धीरज सिंह ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए चेकिंग के दौरान चाकू एवम तलवार से हमला कर फरार होने वाले अभियुक्त मुकुल पुत्र रविन्द्र निवासी ग्राम मुतर्जापुर को घटना में प्रयुक्त तलवार के साथ गांव बूबका से धौलाकुआं की और जाने वाले रास्ते से,किया गिरफतार।पकड़े गए अभियुक्त ने अपने ही एक रिश्तेदार पर तलवार से हमला कर फरार हो गया था।जिसको पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए उसकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त तलवार भी बरामद कर ली है।इसके अलावा थाना नागल प्रभारी राजकुमार चौहान के कुशल निर्देशन वाली पुलिस टीम ने ग्राम कोटा की दुकान में हुई चोरी की घटना का सफल अनावरण करते हुए एक शातिर चोर को किया गिरफतार।जिसके कब्जे से चोरी के 2 कट्टे गैंहू/चावल बरामद किए गए।आपको बता दें,कि गांव रंडाली निवासी आशीष कुमार ने दिसम्बर माह 2025 में एक लिखित तहरीर थानाध्यक्ष राजकुमार चौहान को देते हुए किसी अज्ञात चोर पर उसकी ग्राम कोटा की दुकान से बेटरी/इन्वर्टर,25 कुंतल गैंहू एवम 4 कुंतल चावल चोरी करने का आरोप लगाया था।मामला पंजीकृत होते ही थानाध्यक्ष राजकुमार चौहान ने एक पुलिस टीम का गठन करते हुए इस चोर की तलाश में लगा दी।इधर उनकी पुलिस टीम उपनिरीक्षक मनेन्द्र सिंह ने अपने सहयोगी दल के साथ रात दिन एक कर इस शातिर चोर शोएब पुत्र स्व,मुशर्रफ निवासी कस्बा एवम थाना देवबंद को चेकिंग के दौरान तल्हेडी बुजुर्ग से आने वाले हाईवे स्थित जंगल ग्राम बसेडा के पास से गिरफ्तार कर लिया।जिसकी निशानदेही पर 2 कट्टे गेंहू/चावल के भी बरामद किए गए।इसके अलावा थानाध्यक्ष राजकुमार चौहान की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक सुशील कुमार ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से एक और बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक नाबालिग के साथ दुष्कर्म एवम धारा 3/4 पोक्सो एक्ट के मामले में फरार अभियुक्त शुभम पुत्र प्राण सिंह निवासी गांव चन्देना कोली थाना देवबंद को बसेडा अंडरपास से गिरफ्तार किया।पकड़ा गया यह अभियुक्त इस घिनौनी घटना को अंजाम देकर कल से फरार था,जिसे पुलिस टीम ने गिरफ्तार कर लिया।जबकि थाना देहात कोतवाली प्रभारी सुनील नागर के कुशल नेतृत्व वाली पुलिस टीम उपनिरीक्षक संजय कुमार राणा ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म की घटना के मामले में फरार अभियुक्त शुभम पुत्र श्यामू निवासी जनपद कैथल हरियाणा को मल्हीपुर रोड से गिरफ्तार किया।इसके अलावा थाना रामपुर मनिहारान प्रभारी राधेश्याम यादव की ही पुलिस टीम उपनिरीक्षक विजय सिंह ने अपनी पुलिस टीम के साथ माननीय न्यायालय के आदेशों निर्देशो का सख्ती के साथ पालन करते हुए एक शातिर वारंटी रवि पुत्र धर्मपाल निवासी ग्राम घसौती को किया गिरफतार।और यही नहीं थाना फतेहपुर प्रभारी विनय शर्मा के कुशल नेतृत्व वाली एंटी रोमियो पुलिस टीम महिला उपनिरीक्षक मिथलेश राठौर ने अपने सहयोगी दल के सहयोग से चैकिंग/गस्त के दौरान ज्योति किरन तिराहा से महिलाओं/बालिकाओं पर अश्लील फब्तियां कसने वाले 2 मनचले युवको कुर्बान पुत्र शमशाद एवम आरिफ पुत्र मुंतजिर दोनों ही निवासी ग्राम कमेशपुर को किया गिरफतार।आपको बता दें,कि इस समय महिलाओं एवम बालिकाओं की सुरक्षा,सम्मान एवम स्वाभिमान की रक्षा हेतु असमाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जा रही है।इसी अभियान के चलते इन दोनों मनचलों की गिरफ्तारी हुई।
✍️रिपोर्ट-सुरेन्द्र चौहान/कमल कश्यप/राजीव चौधरी



