Home » Uncategorized » मुज़फ़्फ़रनगर में भाकियू का सदस्यता अभियान, सैकड़ों किसानों ने थामा संगठन का दामन

मुज़फ़्फ़रनगर में भाकियू का सदस्यता अभियान, सैकड़ों किसानों ने थामा संगठन का दामन

 

मुज़फ़्फ़रनगर:- भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत के मुज़फ़्फ़रनगर स्थित आवास पर आज संगठन को मजबूती देने के उद्देश्य से एक भव्य सदस्यता अभियान का आयोजन किया गया।इस दौरान सैकड़ों किसानों एवं युवाओं ने भारतीय किसान यूनियन की सदस्यता ग्रहण कर किसान हितों की लड़ाई में संगठन के साथ मजबूती से खड़े रहने का संकल्प लिया।सदस्यता ग्रहण करने वाले सभी साथियों को विधिवत रूप से भारतीय किसान यूनियन की सदस्यता दिलाई गई। इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता चौधरी राकेश टिकैत ने किसानों को संबोधित करते हुए प्रयागराज (इलाहाबाद) में कुंभ के अवसर पर आयोजित होने वाले भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय चिंतन शिविर में अधिक से अधिक संख्या में पहुंचने की अपील की। उन्होंने कहा कि यह चिंतन शिविर आने वाले समय में किसान आंदोलन की दिशा और रणनीति तय करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

 

इस अवसर पर प्रमुख रूप से सदस्यता ग्रहण करने वालों में पुनित चौधरी (जिला अध्यक्ष, युवा राष्ट्रीय लोकदल सहारनपुर), सुमित चौधरी (जिला प्रवक्ता), मनोज त्यागी (जिला उपाध्यक्ष), तमरेज़ गौर (जिला उपाध्यक्ष) सहित सिकंदर चौधरी हलगोया, जरजिस कुमार सिजूड, अंकित चौधरी, मेमा चौधरी, सूंदर राय नानौता, योगेश चौधरी, प्रमोद चौधरी, महेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, विजित त्यागी, हरपाल सिंह, धीर सिंह, अमरीश चौधरी, राजकुमार लंबरदार, बिरजपाल, पिंकी कुमार, ओमबीर सिंह, अजब सिंह, कुलदीप प्रधान, परषोत सिंह, इसम सिंह, नीटू कुमार, अमित कुमार, सोमपाल सिंह, अरविंद कुमार, सोनू कुमार, श्यामलाल सिंह, प्रदीप कुमार, राजपाल सिंह सहित अनेक किसान एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

shashwatnews
Author: shashwatnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *