देहरादून का संडे मार्केट रेंजर्स ग्राउंड से आईएसबीटी स्थानांतरित होने के बाद भी अव्यवस्था का शिकार है। तीसरे रविवार को भी आईएसबीटी क्षेत्र में भारी जाम और भीड़ देखी गई, जिससे पैदल चलना भी मुश्किल हो गया। पुलिस की पार्किंग व्यवस्था के बावजूद भीड़ प्रबंधन चुनौती बना हुआ है। एमडीडीए एचआईजी सोसाइटी ने पहले ही चेतावनी दी थी, लेकिन अधिकारियों ने इसे नजरअंदाज कर दिया
हरिद्वार बाइपास के पास लगे संडे मार्केट में खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़।
संडे मार्केट शिफ्टिंग से आईएसबीटी क्षेत्र में भारी जाम।
पुलिस की पार्किंग व्यवस्था भी भीड़ नियंत्रित करने में विफल।
एचआईजी सोसाइटी की चेतावनी अधिकारियों ने की नजरअंदाज।
देहरादून: यातायात सुधार के नाम पर रेंजर्स ग्राउंड से आइएसबीटी के निकट शिफ्ट किया गया संडे मार्केट शहर के लिए नासूर बना हुआ है। बाजार का यह तीसरा रविवार भी अव्यवस्था के नाम रहा। पुलिस की पार्किंग व्यवस्था ने जाम से फौरी राहत जरूर मिली, लेकिन भीड़ प्रबंधन अब भी चुनौती बना हुआ
आइएसबीटी क्षेत्र, जहां आमतौर पर रविवार को वाहनों का दबाव कम रहता है, संडे मार्केट के चलते दिनभर जाम रहने लगा है। खचाखच भरी सड़कों पर वाहन रेंगकर चलते रहे, पैदल चलने की जगह तक नहीं बची।
पुलिस ने ग्लिट्ज माल की पार्किंग में वाहनों को खड़ा कराया, लेकिन पैदल खरीदारों की भारी भीड़ ने यातायात को पूरी तरह जकड़ लिया। स्थिति को और बिगाड़ते हुए कई व्यापारियों ने सड़क किनारे ही दुकानें सजा लीं। न तो किसी अधिकारी ने मौके पर हस्तक्षेप किया और न ही अव्यवस्था सुधारने के लिए स्पष्ट निर्देश दिए गए।



