Home » Uncategorized » उत्तराखंड में परेशानी का सबब बना यूपी का ‘नीला ड्रम’, एक और अपराध में आ रहा काम

उत्तराखंड में परेशानी का सबब बना यूपी का ‘नीला ड्रम’, एक और अपराध में आ रहा काम

रुड़की। पिछले साल मेरठ में चर्चाओं में रहा नीला ड्रम इस बार ऊर्जा निगम में चर्चाओं का विषय बना हुआ है। दरअसल नीले ड्रम के जरिए बिजली का बड़े पैमाने पर बिजली चोरी की जा रही है। दो राॅड लगाकर पानी को गर्म किया जा रहा है। दो माह के दीौरान ऊर्जा 148 नीले ड्रम को बरामद कर चुका है। नीले ड्रम को देशी गीजर बनाकर पानी को गर्म किया जा रहा है।
पिछले वर्ष उत्तर प्रदेश के मेरठ शहर के ब्रह्मपुरी में सौरभ, मुस्कान और साहिल की कहानी सभी को याद होगी। याद नहीं है तो बता देते हैं कि तीन मार्च को ब्रह्मपुरी में मुस्कान ने अपने दोस्त साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ को मौत के घाट उतार दिया। इसके बाद पति की लाश के टुकड़े कर सीमेंट की मदद से नीले ड्रम में जमा दिया था। तब नीला ड्रम बेहद चर्चाओं में आया था। तमाम रील बनी।
इंटरनेट मीडिया पर पिछले वर्ष नीला ड्रम बेहद चर्चाओं में रहा। यहां तक की इस पर अब एक वेब सीरीज बन रही है। इसी बीच ऊर्जा निगम के रुड़की मंडल में यह नीला ड्रम बेहद ही चर्चाओं में दिसंबर एवं जनवरी माह के दौरान ऊर्जा निगम की ओर से 412 बिजली चोरी के मामले पकड़े गए हैं। इसमें से 148 मामले ऐसे हैं जिसमें निगम ने बिजली चोरी पकड़ी है।

shashwatnews
Author: shashwatnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *