देहरादून। अल्पसंख्यक कल्याण भवन स्थित सभागार में आयोजित जनसुनवाई के दौरान आमजन-मानस की समस्याओं की सुनवाई करते हुए मौके पर ही संबंधित मामलों में अधिकारियों को आवश्यक कार्रवाई के स्पष्ट निर्देश दिए गए। जनहित से जुड़े मामलों का त्वरित निस्तारण सुनिश्चित करने के उद्देश्य से आयोजित इस “कोर्ट” में बड़ी संख्या में लोग अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।
माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी जी के कुशल नेतृत्व में राज्य सरकार जनता के हितों के प्रति संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ निरंतर कार्य कर रही है। आम नागरिकों की समस्याओं का शीघ्र समाधान धामी सरकार की प्राथमिकता है, जो “जन-जन की सरकार” की अवधारणा को साकार करता है।

इस अवसर पर शारिक मालिक साहब की सक्रिय भूमिका विशेष रूप से सराहनीय रही। वे आमजन के दुख-दर्द को समझकर उन्हें अपना मानते हुए हरसंभव सहायता पहुंचाने का निरंतर प्रयास करते हैं। जनसुनवाई के दौरान उन्होंने लोगों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर समाधान की दिशा में ठोस कदम उठवाए। शारिक मालिक साहब का मानना है कि जनता के भीतर आत्मविश्वास जगाना और उन्हें न्याय व राहत का भरोसा देना ही जनसेवा का मूल उद्देश्य है।
कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने जनसुनवाई की इस पहल की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से प्रशासन और जनता के बीच भरोसा मजबूत होता है तथा समस्याओं के समाधान की प्रक्रिया तेज होती है।
शाहनवाज मलिक


