Home » Uncategorized » मकर संक्रांति के दृष्टिगत हरिद्वार शहर का यातायात प्लान जारी-एक बार जरूर पढ़ें…

मकर संक्रांति के दृष्टिगत हरिद्वार शहर का यातायात प्लान जारी-एक बार जरूर पढ़ें…

रुड़की। हरिद्वार पुलिस ने आमजन से अपील की है कि वे यातायात प्लान को देखकर ही घर से बाहर निकलें। लोहड़ी एवं मकर संक्रांति स्नान पर्व के दृष्टिगत दिनांक 12.01.2026 की रात्रि 12:00 बजे से लोहड़ी एवं मकर संक्रांति स्नान पर्व समाप्ति तक हरिद्वार शहर क्षेत्र में सभी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। हरिद्वार पुलिस कप्तान परमेंद्र सिंह डोभाल ने अधीनस्थों को कड़े निर्देश दिए हैं कि इस प्लान का कड़ाई से पालन करवाएं…

 

 

यातायात प्लान..

1.हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान.

– दिल्ली-मेरठ-मुजफ्फरनगर-पंजाब से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट और पार्किंग।

– पार्किंग अलकनन्दा-दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू में होगी।

2.दिल्ली/पंजाब-हरियाणा से आने वाले वाहनों का अत्यधिक दबाव बढ़ने पर वाहनों का डायवर्जन रूट प्लान..

– सहारनपुर-मण्डावर-भगवानपुर-अब्दुलकलाम चौक-नगलाइमरती-लक्सर-सुल्तानपुर-फेरूपुर-जगजीतपुर-एस0एम0तिराहा-शनि चौक-मात्रृसदन पुलिया।

– पार्किंग बैरागी कैम्प पार्किंग में होगी।

3. मुरादाबाद/नजीबाबाद से देहरादून, ऋषिकेश से स्नान हेतु हरिद्वार आने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान एवं पार्किंग:

– छोटे वाहनों के लिए नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-चण्डी चौकी-चण्डी चौक।

– पार्किंग दीनदयाल-पंतद्वीप-चमकादड़ टापू में होगी।

– बड़े वाहनों के लिए नजीबाबाद-चिड़ियापुर-श्यामपुर-4.2 डायवर्ट किया जायेगा।

– पार्किंग गौरीशंकर-नीलधारा में होगी।

आटो/विक्रम डायवर्जन:

– लोहड़ी एवं मकर संक्रांति स्नान पर्व के दौरान ट्रैफिक का दबाव बढ़ जाने पर समयानुकुल देहरादून/ऋषिकेश/रायवाला की तरफ से आने वाले विक्रम/आटो रिक्शा को फोरलेन जयराम मोड़ तक ही आने दिया जायेगा।

shashwatnews
Author: shashwatnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *