Home » Uncategorized » लापता व्यक्ति सकुशल बरामद , ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष का आभार जताते हुए किया सम्मानित

लापता व्यक्ति सकुशल बरामद , ग्रामीणों ने थानाध्यक्ष का आभार जताते हुए किया सम्मानित

नागल
दस दिनों पूर्व पुणे से घर लौटते समय दिल्ली से लापता व्यक्ति को सकुशल बरामद करने पर मंगलवार को ग्रामीणों ने थाना पुलिस का आभार जताते हुए थानाध्यक्ष को सम्मानित किया।
बता दें कि पहाड़पुर निवासी हारुन पुणे के उर्ली स्थित एक कोल्हू में काम करता है। 3 जनवरी को वह घर के लिए चला, 4 जनवरी को उसने पत्नी को फोन कर दिल्ली पहुंचने की जानकारी दी। जिसके बाद वह अचानक लापता हो गया। परिजनों ने दिल्ली जाकर गुमशुदगी दर्ज कराने का प्रयास किया गया लेकिन रिपोर्ट दर्ज न हो पाई। जिसके बाद परिजनों ने नागल थानाध्यक्ष को घटना के संबंध में बताया, थानाध्यक्ष राजकुमार चौहान ने गाजियाबाद पुलिस से सम्पर्क किया। एक सप्ताह खोजबीन के पश्चात उसे कौशाम्बी से सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
थानाध्यक्ष राजकुमार चौहान ने बताया कि हारुन बौद्धिक रूप से कमजोर है जो दिल्ली में ट्रेन से उतर तो गया लेकिन सहारनपुर की ट्रेन नहीं पकड़ सका तथा कौशाम्बी पहुंच गया। इस दौरान नागल पुलिस गाजियाबाद पुलिस के लगातार संपर्क में रही जिस पर कौशांबी पुलिस ने हारून को ढूंढकर नागल पुलिस को सूचना दी।

रिपोर्ट ओपी जैन संजीव विश्वकर्मा

shashwatnews
Author: shashwatnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *